शादी के कुछ ही दिनों बाद नव विवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

5/3/2021 6:51:18 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। वह उससे पूछताछ की जा रही है।

महिला की हत्या का मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की नाथ कॉलोनी का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नव विवाहिता का शव घर में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के घर पहुंच कर जांच की तो महिला मृत अवस्था में घर में पड़ी हुई थी। वहीं जांच में यह बात भी सामने आई कि महिला के शरीर पर घाव के निशान भी थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके पति को भी हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। वही मृतक महिला की शिनाख्त पूजा पति मनोज के रूप में हुई है। जिसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व ही हुई थी। फ़िलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari