कांग्रेस विधायक बोले- चुनाव लड़ने के लिए लोगों ने बर्तन और गहने गिरवी रखे, सरकार ने तो प्रजातंत्र का गला घोंट दिया

12/28/2021 3:39:55 PM

खंडवा(निशात सिद्दीकी): मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव पर सरकार ने रोक लगा दी है। गेंद अब चुनाव आयोग के पाले में है। इस बीच कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है। खंडवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजनारायणसिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि, सरकार आग से खेली है, यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट कर चुकी है। असंवैधानिक तरीके से पंचायत चुनाव कराने की तैयारी ने प्रजातंत्र का गला घोंट दिया।



चुनाव प्रक्रिया में कईयों ने किया लाखों का खर्च
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन लोगों ने अपने गहने और बर्तन गिरवी रखकर चुनाव के फार्म भरे चुनाव रद्द होने का उनको सबसे ज्यादा घाटा हुआ है। सरकार को घाटा हुआ या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने वालों का बहुत नुकसान हुआ है। ठाकुर राजनारायण सिंह ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार में 2019 में हुए परिसीमन और रोटेशन प्रणाली ही सही थी। आज सरकार को भी उसी पर आना पड़ा। जबकि असंवैधानिक तरीके से सरकार अध्यादेश लाकर 2014 के आधार पर चुनाव कराने लगी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी ये बात कही कि आग से मत खेलो। कुल मिलाकर सरकार को संविधान का पालन करते हुए पहले ही चुनाव निरस्त करना चाहिए था। लेकिन कुछ (ओबीसी) सीटों को छोड़कर चुनाव कराने की प्रक्रिया जारी रही।

meena

This news is Content Writer meena