MP में महाशिवरात्रि, रंगपंचमी और होली से पहले बड़ी राहत, हटाया गया नाइट कर्फ्यू

2/22/2022 7:13:58 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): शिवराज सरकार ने महाशिवरात्रि, रंगपंचंमी और होली त्योहार से पहले प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने प्रदेश में लागू नाइट कर्फ्यू हटा दिया है। अब लोग रातभर त्योहारों और शादी समारोहों का आंनद ले सकेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से कम हो गया है। इसलिए आज से नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है। उन्होंने अपील की है कि होली रंगपंचंमी समेत सभी त्योहारों पर सावधानी बरतें और मास्क जरूर पहनें।

 

 

meena

This news is Content Writer meena