2024 में बच्चों ने स्कूलों में क्या सीखा शिक्षा मंत्री ने पेश की रिपोर्ट, बोले- 6 महीने में विकसित होगा नया तंत्र

Thursday, Jun 13, 2024-03:07 PM (IST)

भोपाल (विनीत पाठक): मध्य प्रदेश में मिशन अंकुर के रुप में निपुण भारत अभियान लागू किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत फरवरी 2024 में सभी जिलों के स्कूलों का मूल्यांकन किया गया। अभियान की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट का अनावरण स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ावा देने ही हमारा उद्देश्य है। कक्षा तीन के 39 फ़ीसदी बच्चे हिंदी में निपुण हैं। अभी अंग्रेजी और गणित में निपुणता के लिए और प्रयास करने होंगे।

PunjabKesari

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बढ़ी हुई स्कूल फीस को लेकर हो रही कार्रवाई पर कहा कि हमारे द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जबलपुर में कार्रवाई की गई थी। भोपाल में भी जानकारी मंगवा रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी स्कूल ने नियम विपरीत फीस बढ़ाई होगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

6 महीने में विकसित होगा नया तंत्र - मंत्री

मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि अभी हमारे पोर्टल में कुछ खामियां हैं। जिसका उपयोग कर संचालक मनमानी करते हैं। हम 6 महीने की भीतर पोर्टल को और ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बना देंगे। उसके बाद किसी भी तरह की कोई चूक की संभावना नहीं रहेगी। स्कूल संचालकों को हर तरह की जानकारी देनी होगी और मांगी गई जानकारी को समय पर उपलब्ध कराना भी जरूरी होगा।

PunjabKesari

स्कूलों में शिक्षकों की सख्ती को लेकर कहा

कई बार शिक्षक पढ़ाई को लेकर छात्रों के साथ थोड़ा सख्त अपनाते हैं। लेकिन शिक्षकों का वह रूप स्नेह और प्यार का रूप होता है। इसे गलत रूप में नहीं समझ जाना चाहिए।

स्कूल शिक्षकों के तबादले को लेकर बोले मंत्री उदय प्रताप

हम प्राथमिकता के शिक्षकों का युक्ति युक्तकरण कर रहे हैं। कई शिक्षक 20-25 सालों से एक स्थान पर ही जमे हैं। ऐसे शिक्षकों को दूसरे स्थान पर भेजा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News