3 साल में तैयार होगा MP के सबसे बड़े फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री ने किया भूमिपूजन

2/23/2019 10:17:33 AM

जबलपुर: जबलपुर को प्रदेश की सबसे बड़ी फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिली है। दमोह नाका से मदन महल तक बनने वाले इस फ्लाई ओवर ब्रिज का शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भूमि पूजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद रहे। वहीं कमलनाथ सरकार में लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने साथी कांग्रेस विधायको के साथ कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।



3 साल में बनकर तैयार होगा फ्लाईओवर
करीब 758 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर ब्रिज की लंबाई 6 किलोमीटर होगी। इस फ्लाईओवर ब्रिज को करीब 3 साल में बना कर पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर को लेकर लोक निर्माण मंत्री का कहना था कि 'यह केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रूप से रजामंदी के चलते बन रहा है। जबलपुर में बन रहे फ्लाईओवर को लेकर लोक निर्माण मंत्री ने राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की मेहनत बताया है।  वही सांसद राकेश सिंह के प्रयासों को भी सराहा है।' मध्य प्रदेश के जबलपुर में बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का भूमि पूजन दमोह नाका में हुआ। 

 

 

suman

This news is suman