निवाड़ी बना प्रदेश का 52 वां जिला, कैबिनेट ने दी मंजूरी

9/30/2018 10:08:49 AM

भोपाल: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जिलों की संख्या 51 से बढ़कर 52 हो जाएगी। टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी प्रदेश का 52वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। यह नया जिला एक अक्टूबर को अस्तित्व में आएगा। इसके सम्बन्ध में राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आदेशानुसार टीकमगढ़ जिले की तहसील पृथ्वीपुर, निवाड़ी और ओरछा को अलग कर एक नया जिला बनाया जाएगा। 


नया जिला बनाने की मांग स्थानीय विधायक व यहां की जनता काफी समय से कर रही थी। सरकार ने निवाड़ी को जिला बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सीएम शिवराज सिंह ने टीकमगढ़ के दौरे पर निवाड़ी को चुनाव से पहले जिला बनाने का वादा किया था। जो उन्होंने पूरा कर दिया है। यह नया जिला उत्तरप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने निवाड़ी को जिला बनाने की बात कही थी। 

कुछ इस तरह बने नए जिले

  • इससे पहले 16 अगस्त 2013 को प्रदेश का 51 वां जिला आगर-मालवा बना था।
  • 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश का पुनर्गठन हुआ था, उस वक्त जिलों की संख्या 45 तथा 9 संभाग थे।
  • इसके 3 वर्षों के बाद 2003 में तीन नए जिलों बुरहानपुर, अनूपपुर, शहडोल का गठन किया गया।
  • इसके ठीक पांच साल बाद 2008 में तीन और नए जिले बने अलीराजपुर, सिंगरौली और रतलाम।
  • वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10 संभाग एवं 51 जिले हैं, 10 वां संभाग शहडोल बना था। निवाड़ी मध्यप्रदेश का 52 जिला होगा।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar