चाचा बना हैवान: 8 साल की भतीजी से जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

5/27/2023 7:42:10 PM

निवाड़ी (कृष्ण कांत बिरथरे): निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के खिस्टोन गांव में रहने वाले एक सगे चाचा ने अपनी ही 8 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला पृथ्वीपुर थाना के खिस्टोन गांव है। जहां 24 मई 2023 को 8 साल की मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ खाना खाकर घर के बाहर चबूतरे पर बिछी चारपाई पर सो रही थी। रात करीब 11 बजे पीड़िता खून से लथपथ हालत में घर वापस आई। मासूम बच्ची ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे मुंह दबाकर पकड़ कर गाड़ी से जंगल तरफ ले गया। वहां पर उसके साथ गलत काम किया घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता का अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी थी, पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि चाचा उसे घर से ले गया था जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और डरा धमकाकर किसी अज्ञात व्यक्ति के बारे में बोलने के लिए कहा था इसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया।

meena

This news is Content Writer meena