नगर पंचायत मारो के 15 वार्डो में पार्षद के लिए 42 प्रत्याशियों में सीधी टक्कर, 8 ने वापस लिया नाम

12/7/2021 5:20:48 PM

बेमेतरा(भूपेंद्र साहू): मारो नगर पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी की आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा द्वारा अपने घोषित प्रत्याशी के बी फार्म जमा किए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंसी पटेल, कांग्रेसी नेता नवीन ताम्रकार के साथ मारो पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी को सभी 15 वार्ड प्रत्याशी के बीए फॉर्म सौंपे। भाजपा प्रत्याशी के बी फॉर्म को लेकर कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया भी पहुंचे। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल की पसंद पर एक बार फिर भाजपा में मुहर लगाई। बी फार्मा की अगुवाई करने जिला पंचायत सदस्य भी गए थे। बी फार्म को लेकर कांग्रेस में तकरार दिखी, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल नवीनतम प्रकार के साथ खुद जमा करने के बाद प्रत्याशी ने राहत की सांस ली। संसदीय सचिव जिला अध्यक्ष की जनता को देख लिया है। चुनावी अगुवाई संसदीय सचिव सिंह बंजारे के पास है।

PunjabKesari
निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ने बताया कि नगर पंचायत मारो में होने वाले आम चुनाव के लिए सभी 15 वार्ड में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन 50 से 8 दावेदार ने अपना नाम वापस लिया है, जिनके बाद 42 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से कांग्रेस में 15 ,15 बहुजन समाज पार्टी के 3 व 9 दावेदार निर्दलीय जो अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं के पास पहुंचेंगे। वही शान्ति पूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सभी सुरक्षा की ख़ास व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी
नगर पंचायत मारो के लिए कांग्रेस ने जिसे अवसर दिया। उनके वार्ड में 1 से 15 तक की सूची सत्यम कुर्रे, मालती, राजेंद्र टंडन, आराधना सिंह ठाकुर, लोचन साहू ,दीपक साहू ,सुधा तिवारी, टीका राम पाटिल ,रामनाथ , परमेश्वर, परदेसी पाटिल, ईश्वर ध्रुव,रमाकांत बंजारे एवं बसंत कुर्रे के नाम भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News