SP अंकिता शर्मा को पुलिस मुख्यालय से नोटिस जारी, बढ़ सकती है मुश्किलें
Thursday, Oct 22, 2026-02:29 PM (IST)
राजनांदगांव: दशहरे पर प्रदेश भर में शस्त्र पूजा हुई लेकिन राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा अचानक सुर्खियों में आ गई। मामला था साड़ी में हवाई फायर करने का। उनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। अब एसपी अंकिता शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस मामले में अब पुलिस मुख्यालय ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दशहरे पर्व 20 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव जिले में रक्षित आरक्षित केंद्र में पुलिस विभाग ने विशेष पूजा अर्चना की। जिसमें एसपी अर्चना शर्मा समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शस्त्रों, वाहनों और सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा की गई।

साड़ी पहने अर्चना शर्मा ने किया हवाई फायर
शस्त्र पूजन के बाद एसपी अंकिता शर्मा AK-47 राइफल लेकर दिखाई दी। उन्होंने गन से हवाई फायरिंग की। वीडियो में वे एक के बाद एक कई फायर करती दिखाई दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब
वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग समेत पुलिस मुख्यालय तक हड़कंप मच गया। दशहरे पर शस्त्र पूजन की विशेष परंपरा है। पुलिस और सैन्य बलों में इस पावन मौके पर हथियारों की पूजा की जाती है, लेकिन अर्चना शर्मा हवाई फायर करके चर्चा में आ गई। सवाल उठ रहे हैं कि दशहरे पर पूजा होनी चाहिए थी जबकि हथियार का इस्तेमाल किया गया। क्योंकि हथियार चलाने के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं, अधिकृत स्थान और संबंधित नियमों का पालन जरूरी होता है। यही वजह है कि पुलिस मुख्यालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

