अब छतरपुर का नाम बदलने की तैयारी में भाजपा, मंत्री गोविंद सिंह बोले- CM शिवराज को भेजेंगे प्रस्ताव

6/1/2023 5:49:05 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : देश भर में चल रहे नगरों/महानगरों के नाम बदलने की राह पर अब छतरपुर भी आ गया है। यहां अब छतरपुर का नाम बदलने की चर्चाओं की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले का नाम बदलकर महाराजा छत्रसाल नगर रखा जाएगा जिसके लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है।

इस बात की जानकारी हम छतरपुर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैबिनेट एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने भाजपा कार्यालय में दी, उन्होंने कहा कि अब छतरपुर जिले का नाम बदलकर महाराजा छत्रसाल नगर रखा जाएगा। इस बात का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा एवं मुख्यमंत्री जी से बात की जाएगी।

मंत्री गोविंद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने यह बात रखी है कि छतरपुर का नाम बदलकर महाराज छत्रसाल नगर रखा जाये। इस बात के लिए मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा, कि छतरपुर के ही नहीं समूचे बुंदेलखंड के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इसका नाम महाराजा छत्रसाल नगर रखा जाये। ये बात मैं उनसे करूंगा और निवेदन भी करूंगा।

meena

This news is Content Writer meena