MP में नहीं रुक रही हत्याएं, अब BJP नेता की भाभी की हत्या

1/26/2019 12:58:18 PM

नीमच: प्रदेश में बीजेपी नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा है। एक के बाद एक हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। अब बीजेपी के ग्रामीण मंडल महामंत्री लालसिंह आंजना की भाभी सीतबाई की हत्या कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार वे खेत में फसल देखने गई थीं, जहां उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम 4 से 6 बजे की बीच की बताई जा रही है। सीताबाई आंजना अमलावदिया गांव में स्थित अपने खेत पर फसल देखने गई थी इस बीच बदमाशों ने उन पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। हत्यारों ने उनके कान, सिर और गले पर वार किए। हत्या को अंजाम देने के बाद बदमाश मृतका के दोनों कान की 1 तोले की दो मुरकी, 2 तोले की तीन मोहरे, मंगल सूत्र सहित लगभग डेढ़ लाख के जवरात लेकर भाग गए।

जब शाम सात बजे तक सीताबाई घर नहीं लौटी तो उनके पुत्र संजय और इंदर खेत पहुंचे। यहां खून से लथपथ मां की लाश देखकर दोनों सहम गए और लाश लेकर घर आ गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और परिजनों से बयान दिए। घटनास्थल पर फैले खून के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गए हैं। इसके बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या लूटपात के इरादे से की गई है कि यह कोई आपसी पुरानी रंजिश थी। हालांकि पुलिस जांच में परिवारिक दुश्मनी का ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar