अब सिंधिया के गढ़ में जयवर्धन की दहाड़, बोले- पाप करके राज करने वाले...

12/7/2021 12:25:14 PM

गुना(मिसबाह नूर): कांग्रेस पार्टी का जनजागरण यात्राओं का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में पूर्वमंत्री एवं राघौगढ़ विधायक ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पारंपरिक गढ़ अशोकनगर के सेमरा पहाड़ में बहुत बड़ी आमसभा को संबोधित किया, बड़ी बात यह है कि बिना सत्ता की शक्ति के इतनी बड़ी सभा होना आश्चर्यजनक है। इस दौरान जयवर्धन ने कहा कि भाजपा ने सिंधिया के साथ सौदा करके यह सरकार बनाई है। यह सरकार साल पिछले मार्च के माह में बनी थी। आप चाहे रामायण या महाभारत की बात करो, जिसने भी पाप करके राज करने का प्रयास किया है, वह कभी भला नहीं कर पाया है। 



जहां एक ओर कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के पारंपरिक गढ़ और जयवर्धन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राघौगढ़ में बड़ी रैली की थी, अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ और लोकसभा क्षेत्र में जयवर्धन की  इस विशाल सभा को जवाबी कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है।



सेमरा पहाड़ में हुई सभा के दौरान उमड़े जनसैलाब को महंगाई, खाद की किल्लत से परेशान हो रहे आमजन और किसानों की भीड़ ने और ज्यादा बढ़ा दिया। क्षेत्र में डीएपी के बाद यूरिया की कमी किसानों को भारी पड़ रही है। देखा गया कि सेमरापहाड़ की सभा में कांग्रेसी नहीं, बल्कि वह आम जनता थी जो सरकार के खिलाफ आक्रोशित है। यदि समय रहते जनता से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो सत्तारूढ़ पार्टी को खमियाजा उठाना पड़ सकता है।

meena

This news is Content Writer meena