इंदौर में सुधर रहे हालात, अब 100 से कम आ रहे नए पॉजिटिव केस

6/12/2021 1:53:12 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): आर्थिक राजधानी इंदौर धीरे धीरे कोरोना वायरस के संक्रमण से उभर रही है। ताजा मामलों की बात करे तो अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 100 से नीचे हो गई है। वहीं मृत्यु का आंकड़ा भी धीरे धीरे सुधर रहा है। वहीं प्रतिदिन 200 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर वापसी कर रहे हैं।

11 जून 2021 कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, 1586572 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 9958 नेगेटिव और 96 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 152437 एक्टिव मरीज हैं। वहीं 2 लोगों की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 1368 हो गई है। वहीं 201 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

meena

This news is Content Writer meena