अब ''कमल'' राज में अधिकारियों कर्मचारियों को मिलेगी यह बड़ी सौगात

2/25/2020 12:36:43 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार कर्मचारी-अधिकारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। बताया जा रहा है कि राज्य रिटायर्ड पेंशनरों के लिए एक योजना शुरु करने जा रही है। इसके तहत इन अधिकारी कर्मचारी और पेंशनरों की चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।



जानकारी के अनुसार यह योजना मुख्यमंत्री कर्मचारी योजना के नाम से लागू हो रही इस योजना में हर कर्मचारी अधिकारी या उसके परिवार को ओपीडी में दस हजार रू तक के निशुल्क इलाज ,सामान्य इलाज के लिए प्रतिवर्ष पाच लाख रू और गंभीर बीमारी के लिए दस लाख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। सरकार की इस से योजना प्रदेश के बारह लाख से ज्यादा कर्मचारी अधिकारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसमें सभी नियमित शासकीय कर्मचारी, सभी संविदा कर्मचारी, सभी शिक्षक संवर्ग, सेवानिवृत्त कर्मचारी, आकस्मिक निधि से वेतन लेने वाले पूर्णकालिक कर्मचारी और स्वशासी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के साथ नगर सैनिक भी शामिल होंगे।

meena

This news is Edited By meena