अब ट्रेन के फर्स्ट AC किराए में लें हवाई यात्रा का मज़ा

7/16/2018 11:58:18 AM

इंदौर : इंदौर से मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एयरलांइस के 'लो फेयर' का जमकर फायदा मिल रहा है। तीन महीने बाद इन शहरों के लिए एयर टिकट करवाने पर ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराए की राशी से कम में ही टिकट मिल रहा है। इंदौर से पिछले एक साल में 36 फ्लाइट बढ़ गई है और अब यहां से हर दिन 80 फ्लाइट आती जाती है। इसमें से दिल्ली के लिए आने जाने वाली 14 और मुंबई आने जाने के लिए 17 फ्लाइट है। इसके अलावा बेंगलुरु के लिए हर दिन 10 उड़ान आती जाती है। उड़ान बढ़ने से इन शहर के बीच में बेहतर कनेक्टिविटी तो बनी, साथ ही एयरलाइंस के बीच में प्रतिस्पर्धा के कारण यात्रियों को कम किराए का लाभ भी मिल रहा है।

ट्रेवल एजेंटस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के सचिव हमेंन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि एयरलाइंस का किराया यात्रा का दिन निकट आने के साथ बढ़ता जाता है। अगर आप सही तरीके से योजना बनाकर अपनी यात्रा या छुट्टियां प्लान करते हैं तो आप कम किराए का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा आज कल एयरलाइंस ऑल टाइम लो फेयर की स्कीम भी लांच करती रहती है। इससे पैसेंजर को सबसे अधिक लाभ हो सकता है। इसके अलावा उससे समय की भी बचत होती है। दिल्ली जाने के लिए करीब 14 घंटे लगते है, जबकि मुंबई के लिए भी करीब इतना ही समय लगता है। जबकि विमान से दोनों शहर के लिए एक से सवा घंटा लगता है।

यह है अंतर
15 अक्टूबर के लिए इंदौर से मुंबई फ्लाइट का किराया 2300 रुपए से शुरू हो रहा है जबकि दिल्ली का यह किराया 2400 रुपए से शुरू होता है। इसी दिनांक को मुंबई के लिए अवंतिका एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का किराया 2815 रुपए है। हालांकि विभिन्न ट्रेनों में सेकंड एसी का किराया दिल्ली के लिए 1835 रुपए और मुंबई के लिए 1675 से शुरू हो रहा है।
 

suman

This news is suman