अब कांग्रेस मंत्री ने CM कमलनाथ को भगवान 'भोलेनाथ' करार दिया

1/24/2019 12:34:26 PM

सिवनी: कर्जमाफी के बाद कांग्रेस के विधायक और मंत्री प्रदेश भर में किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का हाल जान रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। इसी बीच सिवनी पहुंचे पीएचई मंत्री सुखदेव पासे ने सीएम कमलनाथ को भगवान भोलेनाथ का अवतार करार दिया है। 

मंत्री सुखदेव पासे ने आत्मा कृषि विज्ञान मेला एवं फसल ऋण माफी कार्यशाला में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 'ऊपर हमारी रक्षा करने वाले भोलेनाथ हैं, तो मध्यप्रदेश में नीचे सबकी रक्षा करने वाले कमलनाथ बैठे हैं। अब किसानों के साथ कोई अन्याय नही होगा। ये सरकार किसानों की सरकार है। हमारे मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा किया और किसानों की कर्जमाफी की। आगे भी कांग्रेस अपने वादों को पूरा करेगी।  

Vikas kumar

This news is Vikas kumar