अब महिलाएं खुद ठीक कर सकेंगी अपने खराब वाहन

8/16/2018 1:12:37 PM

इंदौर  : वाहन लेकर निकली महिलाओं को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए शहर की एक संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व महिला बाइक सर्विस सेंटर 'यंत्रिका" की शुरुआत की है। पालदा में प्रदेश का यह पहला ऐसा सेंटर होगा जिसमें महिलाएं ही मैकेनिक होंगी।

वाहन खराब होने पर कई महिलाएं अकेले गाड़ी लेकर पुरुष मैकेनिक के पास जाने में हिचकिचाहट महसूस करती हैं। इसी को ध्यान में रख संस्था ने यह पहल की है। यहां महिला मैकेनिक महिलाओं के ही दोपहिया वाहन सुधारेंगी। एक वर्ष में संस्था शहर के दूसरे कई हिस्सों में 20 ऐसे ही सेंटर खोलेगी। संस्था द्वारा महिला मैकेनिकों को इसके लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नहिलाओं को मिलेगा रोजगार
संस्था की इस शुरुआत से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इंदौर से शुरू हुई यह सुविधा धीरे-धीरे प्रदेश और देश के अन्य छोटे-बड़े शहर तक पहुंचाने की योजना है। जरूरत पड़ने पर महिला मैकेनिक पुरुषों की गाड़ियां भी सुधारेंगी, लेकिन उस दौरान प्राथमिकता महिला वाहन चालकों को दी जाएगी।


 

suman

This news is suman