MP में अब नए मुख्य सचिव पर टिकी सभी की निगाहें

12/28/2018 11:20:39 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यसचिव बी पी सिंह का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा होने के बीच अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में सभी की उत्सुकता यह जानने की है कि राज्य का अगला मुख्य सचिव कौन होगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बी पी सिंह को उनका कार्यकाल बेहतर बताते हुए प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। अब नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर सत्ता के गलियारों में अनेक नाम चर्चाओं में है।

PunjabKesari

माना जा रहा है कि नए मुख्य सचिव को लेकर नाम एक दो दिन में आधिकारिक तौर पर सामने आ जाएगा। वरिष्ठता के क्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठतम अधिकारियों में शुमार एस आर मोहंती का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक घटनाक्रम मेें पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद से गुरूवार को त्यागपत्र दे दिया। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण स्कूल के महानिदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी जाने की चर्चाएं हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News