Punjab Kesari MP ads

MP: टिकट को लेकर कांग्रेस में जारी है घमासान, अब इस नेता ने भरा निर्दलीय नामांकन

Saturday, Apr 27, 2019-05:48 PM (IST)

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मात्र एक दिन शेष रह गया है। लेकिन कांग्रेस में बगावती सुरों का दौर जारी है। पार्टी में  टिकट वितरण को लेकर लगातार घमासान जारी है।अब टिकट ना मिलने से नाराज बड़वानी के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखलाल परमार ने खरगोन लोकसभा सीट से कांग्रेस से बागी होकर अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया है। वहीं पार्टी को परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस ने अधिकारिक तौर पर यहां से डॉक्टर गोविंद मुजाल्दा को टिकट दिया है, जबकी भाजपा ने गजेन्द्र पटेल को मैदान मे उतारा है। परमार के नामांकन भरने पर कांग्रेस मे हलचल तेज हो गई, पार्टी नेताओं द्वारा लगातार उन्हें समझाइश दी जा रही है।


PunjabKesari
 

कांग्रेस को परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
चौंकाने वाली बात तो यह है कि सुखलाल परमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को एक कांग्रेस पार्टी से और एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन फार्म जमा किया है। परमार ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे 30 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, 15 साल में सेंधवा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई। 5 साल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी को मजबूत किया। पत्नी सुभद्रा परमार जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदार थी, लेकिन उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाया। पिछले दो विस चुनाव से वे सेंधवा से दावेदार, लेकिन टिकट नहीं दिया। वरिष्ठ नेताओं ने दोनों जिलों में पहचान होने के चलते लोकसभा चुनाव में ध्यान रखे जाने की बात कही थी। कांग्रेस ने मेरे साथ धोखा किया है। जिसका परिणाम पार्टी को भुगतना पड़ेगा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News