Women''s Day पर अनोखी पहल, अब छतरपुर में महिला डाकिया लाएगी डाक

3/7/2020 5:12:00 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत छतरपुर जिले का एक मात्र महिला पोस्ट आॅफिस का निर्धारण किया है। इस महिला पोस्ट आॅफिस में अनुपमा जैन को पोस्टमास्टर बनाया गया है और शिवानी गुप्ता को जीडीएस (डाक सहायक) बनाया गया है। गौरतलब है कि अनुपमा जैन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हैं किन्तु अभी वे एक्सटेंशन लेकर डाक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं।



अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि छतरपुर डाक संभाग के अंतर्गत 4 जिले आते हैं, जिसमें निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले आते हैं। यह छतरपुर जिले का सौभाग्य है कि प्रथम महिला डाकघर छतरपुर में खुला है। इस महिला डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। इसमें हमारे पोस्ट मास्टर भी महिला रहेंगी और उनके जो सहायक रहेंगे लेकर वह सभी महिला रहेंगी।



यह उप डाकघर जिले/संभाग में वुमेन्स पोस्ट ऑफिस शहर के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस का उद्धाटन महिला दिवस पर करना था लेकिन 8 मार्च को रविवार है। इसलिए शुक्रवार को ही दो दिन पहले ही इस कार्यक्रम को संपन्न किया जा रहा है। वहीं उद्घाटन करने वाली महिला विद्वानों ने कहा कि यह अनूठी और बेहतर पहल है। इस पहल से महिला शशक्तिकरण को बल मिलेगा और विभाग में महिलाओं की बेहतर पहुंच हो सकेगी।

 

meena

This news is Edited By meena