सागर में संगीन वारदात, शादी से मना किया तो युवक ने नर्स को गोली मारकर सुला दिया हमेशा की नींद

Thursday, Feb 05, 2026-05:08 PM (IST)

(सागर): मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक दिल को दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां अस्पताल जा रही एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय नर्स दीपशिखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ड्यूटी पर जा रही इसी दौरान आरोपी ने तीन फायर किए गए, मौके पर ही नर्स की मौत हो गई थी।

आरोपी और नर्स एक दूसरे को जानते थे- जांच में खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह सामने आई है। पता चला है कि हत्यारा जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाला है और शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रहता था। मरने वाली नर्स दीपशिखा भी इसी क्षेत्र में रह रही थी। नर्स और  लड़का एक दूसरे से परिचित थे। युवक नर्स पर शादी को लेकर दबाव डाल रहा था लेकिन युवती ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस कार्यप्रणाली पर घरवाले उठा रहे सवाल

वही नर्स की हत्या के बाद  स्थानीय लोगों और परिजन ने सड़क पर चक्काजाम किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सुशील पिछले कई महीनों से दीपशिखा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बेटी शादी से इंकार कर चुकी थी। दो बार शिकायत पुलिस से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।परिजन ने  पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

वहीं अस्पताल स्टाफ ने कहा कि, जहां पर दीपशिखा की हत्या की गई है वहां से महज 150 मीटर की दूरी पर थाना है। फिर भी पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया।  लिहाजा तमाम आरोपों के बीच आगे की तफ्तीश जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News