मंदिर के अंदर अश्लीलता! मूर्ति के पीछे युवक-युवती ने बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल

Thursday, Feb 05, 2026-12:05 PM (IST)

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक बेहद शर्मनाक और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। रामवन स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर परिसर में युवक-युवती द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में स्थापित मूर्ति के ठीक पीछे युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दूर से मोबाइल फोन के जरिए यह वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

मंदिर जैसी पवित्र जगह पर अशोभनीय कृत्य

वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र और श्रद्धा के केंद्र पर इस तरह की हरकतें न केवल सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ती हैं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाती हैं।

पुजारी ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर के पुजारी ने रामवन चौकी पहुंचकर अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवक-युवती के साथ-साथ वीडियो बनाने और वायरल करने वालों की भी पहचान की जा सके।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में मंदिर परिसरों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते महीने सतना जिले के कोठी क्षेत्र स्थित अवघट नाथ महादेव मंदिर में भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। दिसंबर 2025 में गुना जिले के बजरंगगढ़ स्थित बीस भुजा देवी मंदिर परिसर से भी कपल का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने मंदिरों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News