व्यापम घोटाले में फरार चल रहे 12 आरोपियों की होगी संपत्ति जब्त, कोर्ट ने दिए आदेश

2/3/2019 3:22:29 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश का बहुचर्चित व्यापम घोटाले केस में फरार चल रहे 12 आरोपियों की संपत्ति जब्त होगी। भोपाल जिला कोर्ट की विशेष न्यायाधीश भागवत प्रसाद पांडे की अदालत ने लंबे समय से पीएमटी-2012 परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले में 23 नवंबर 2017 से फरार चल रहे 12 आरोपियों की संपत्ति राजसात करने के निर्देश दिए हैं। 




कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने सभी आरोपियों की संपत्ति की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। जानकारी जुटाकर जल्द सीबीआई संपत्ति राजसात करने की अर्जी अदालत में पेश करेगा। सीबीआई ने मामले के आरोपी सुरेश सिंह भदौरिया और डॉक्टर पवन भवानी के फरार होने की जानकारी अदालत को दे चुकी है। 

 

 

 

 

 

 

suman

This news is suman