लोकयुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते हुए माया सोनी और अंजू त्रिपाठी गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

5/21/2022 11:02:32 AM

रीवा (सुभाष मिश्रा): मऊगंज महिला एवं बाल विकास के दो अधिकारियों को आज लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी सहित सेक्टर पर्यवेक्षक के 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ट्रैप किया है। दोनों ही अधिकारियों ने शिकायतकर्ता राजेश वर्मा से मध्यान भोजन का बिल पास कराने के एवज में 20 हजार रिश्वत की मांग की थी। 5 हजार की रिश्वत आरोपी अधिकारी पहले ही ले चुके थे। 

माया सोनी और अंजू त्रिपाठी गिरफ्तार 

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियो के काले कारनामे आए दिन उजागर होते रहते है। इसके बावजूद भी भृष्ट अधिकारी कर्मचारी लोगों से उनका काम करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हैं। आज शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त 10 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

20 हजार की मांगी थी रिश्वत: लोकयुक्त एसपी

लोकयुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि मऊगंज में पदस्थ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी माया सोनी और अंजू त्रिपाठी सेक्टर पर्वेक्षक महिला एवं बाल विकास ने शिकायतकर्ता राजेश वर्मा से मध्यान भोजन का बिल पास कराने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की रकम मांगी गई थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ लोकायक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पूर्व में ही 5 हजार रुपये की रकम रिश्वत के तौर पर ले ली गई थी। लेकिन आज शिकायतकर्ता राजेश वर्मा के द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की दूसरी किस्त देते हुए लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दिनों ही अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकयुक्त पुलिस अब दोनो ही अधिकारियों के खिलाफ भृष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh