सावन महीने का दूसरा सोम, हर शिव मंदिर में गूंजा ओम

7/26/2022 1:16:08 PM

राजगढ़(सुनील सरावत): श्रावण माह के पावन पर्व पर सभी शिव मंदिरों में शिव भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है। श्रावण के द्वितीय सोमवार पर प्रदेश के सभी मंदिरों में भक्तों के द्वारा शिव को प्रसन्न करने के लिए सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। इस दौरान भक्तों के द्वारा शिवलिंग का विशेष श्रृंगार भी किया गया।

भक्तों के द्वारा शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाया गया। कई शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सभी भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव से विशेष प्रार्थना भी की। इस दौरान सभी शिव मंदिरों में शिव आराधना के गीत सुनाई दे रहे थे।

वहीं दूसरी ओर एक नन्हा शिवभक्त भी शिव भक्ति में तल्लीन नजर आ रहा है। यह छोटा सा बालक यथार्थ नागर है जो कि माचलपुर में रहता है। इस छोटे से बालक को पूजा पाठ करना और धार्मिक मंत्रों का उच्चारण करना बेहद पसंद है। यथार्थ नागर वैसे तो उम्र में बहुत छोटे हैं लेकिन उनकी शिव भक्ति देखते ही बनती है। इतनी छोटी सी उम्र में यथार्थ को शिव मंत्र पूरी तरह से कंठस्थ हो चुके हैं। यथार्थ का शिव आराधना करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इतनी छोटी सी उम्र में बिना रुके मंत्रों का इस तरह से उच्चारण करते हुए देख लोग भी इस नन्हे शिव भक्तों की तारीफ कर रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena