किसान आंदोलन के अंतिम दिन CM शिवराज ने किसानों को दी ये सौगात

6/10/2018 5:13:57 PM

जबलपुर: मुख्यमंत्री कृषक योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को नानाजी देशमुख पशु एवं विज्ञान विश्वविविद्यालय से, प्रदेश के 10 लाख 80 हजार किसानों के खाते में 30 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए योजनाओं का अम्बार लगा दिया। किसान आंदोलन के अंतिम दिन शिवराज का ये बड़ा तीर माना जा रहा है, ताकि मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के साथ खड़ी कांग्रेस को राजनीति करने का कोई मौका न मिले। प्रदेश के किसानों को प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ये राशि उनके खाते में ई-बैंकिंग के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में किसानों के हित मे काम कर रही है।

दिग्विजय सिंह की सरकार के समय किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाता था। हमारी सरकार ने किसानों का ब्याज घटाते हुए जीरो प्रतिशत कर दिया। दिग्विजय सिंह के समय प्रदेश में साढे सात लाख हेक्टर में सिचाई होती थी। वहीं भाजपा के समय 40 लाख हेक्टर में सिचाई हो रही हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में 80 लाख हेक्टर में सिचाई करने की योजना भाजपा की सरकार ने बनाई है। इस योजना पर लिए एक लाख दस हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश मे 2900 मेगावाट बिजली का उत्पादन था। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार के रहते 18 हजार 364 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। आज मध्यप्रदेश की जनता को 24 घण्टे बिजली और खेती के लिये 10 घंटे बिजली दी जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने इस सम्मेलन के माध्यम से किसानों से आने वाले चुनाव में अपना आशीर्वाद देने की बात भी कही।

suman

This news is suman