विजयादशमी पर CM भूपेश ने की शस्त्र पूजा, बोले- यह पर्व सत्य की राह पर चलने की सीख देता है

10/5/2022 1:43:22 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

meena

This news is Content Writer meena