मध्य प्रदेश में काला हिरण का शिकार करने के मामले में एक गिरफ्तार

6/14/2018 4:49:13 PM

मध्य प्रदेश (कन्नौद) : देवास जिले में एक काले हिरण का कथित रूप से शिकार करने के मामले में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी कन्नौद विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम खारपा के फ़ारूख के घर पर पुलिस ने दबिश देकर बुधवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से काले हिरण की खाल एवं 11 किलो मांस भी जब्त किया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार रात में जाल बिछाकर उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ इस काले हिरण का कन्नौद तहसील इलाके के खारपा के जंगल में शिकार किया। परिहार ने बताया कि दूसरा आरोपी फऱार है। उसे पकडऩे के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकार में उपयोग किये गये चाकू, कुल्हाड़ी एवं हंसिया भी जब्त किये हैं। परिहार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

kamal

This news is kamal