जगदलपुर में 10 kg गांजे के साथ एक गिरफ्तार, ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रही थी तस्कर

2/13/2022 4:02:38 PM

जगदलपुर (मोहम्मद अल्ताफ): गांजे की तस्करी पर बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। एसपी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अवैध गांजे की तस्करी पर पुलिस ने कार्रवाई की। नगरनार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ में की जा रही है। सूचना पर पुलिस के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था।

महिला के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा जब्त

टीम के द्वारा छत्तीसगढ-ओडिशा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। जब बस को रोककर चेकिंग की गई तो एक महिला मिली। जिसे संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनिशा शीषा बताया और ओडिशा को रहने वाला बताया। जिसकी महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर 10 किलोग्राम गांजा मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक कागज नहीं दिखाए। जिसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल जब्त किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News