बच्चों को बचाने वाला नदी के तेज बहाव में बहा, गोताखोरों को मिला युवक का शव

7/10/2022 5:09:40 PM

कांकेर (लीलाधर निर्मलकर): कांकेर (kanker) जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश (rain) से इन दिनों नदी नाले उफान पर है। चारामा और गिरहोला के बीच से बहने वाली नैनी नदी (naini river) में भी बहती तेज धारा के बावजूद जान जोखिम में डालकर नगर के 14 वर्षीय दो बच्चे पंकज उर्फ राजा जैन पिता अशोक जैन और मुरली कोशरिया, मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर नदी के किनारे बने पुलिया के नीचे पहुंच गए।

बच्चों को बचाने वाला नदी के तेज बहाव में बहा 

जिसके बाद नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और दोनों बच्चे नदी के धार में बहने गए और पुल के ऊपर देखते हुए शोर मचने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर राजू सोनकर नदी में कूद गया। इस दौरान दोनों बच्चों को बचाने के लिए कुछ और लोग वहां पहुंचे, जिनकी मदद से रस्सी के सहारे से बच्चों को नदी से बाहर निकाल गया। लेकिन बच्चों को बचाने नदी में सबसे पहले पहुंचने वाले युवक राजू सोनकर खुद को नहीं बचा सके और नदी की तेज धार के साथ पानी में बह गया।

गोताखोरों को मिला युवक का शव 

ज्यादा पानी के कारण कुछ देर तक उनका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा जिला बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम से सम्पर्क कर तुरन्त घटना स्थल पहुंचने निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन की टीम तीन बजे घटना स्थल पहुंची और स्थानीय पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर नदी में बह गए। युवक को शाम के 7 बजे तक खोजने की कोशिश करते रहे। बहुत प्रयास के बाद भी रात के अंधेरे मे युवक को खोज नहीं सके। दूसरे दिन सुबह से प्रशासन ने फिर से युवक की खोजबीन शुरू कर दी और लगभग दोपहर 12 बजे जिला आपदा प्रबंधन की टीम को युवक के शव को खोजने में सफलता मिली। पुलिस प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सौंप दिया है।    

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh