कटनी नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 10 घंटे सर्चिंग के बाद निकाला शव

3/12/2022 8:00:38 PM

कटनी (संजीव वर्मा): कटनी की जीवनदायिनी कहे जाने वाली कटनी नदी के कटायेघाट में नदी सफाई अभियान के दौरान एक की डूबने से मौत हो गई। हादसा नाव पलट जाने के कारण हुआ। हादसे के वक्त नाव में पांच लोग सवार थे। जिसमें से चार लोग किसी तरह बाहर निकल आये। 10 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने मजदूर के शव को नदी से बाहर निकाला। 

नाव पलटने से हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक कटनी नदी के कटायेघाट पर बने एनीकट के पास नगर निगम की ओर से नदी की सफाई का काम किया जा रहा था। तभी नदी सफाई के दौरान जब नगर निगम कर्मचारी नाव में सवार होकर सफाई कर रहे थे। तभी अचानक नाव पलट गई, जिससे नाव में सवार 5 मजदूर डूब गये। नदी में डूबे 5 लोगों में से 4 तो किसी प्रकार अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। लेकिन चिराग डुमार नामक का सफाईकर्मी नहीं निकल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ समेत अन्य गोताखोर मौके पर पहुंचे और चिराग की तलाश में जुटे गए।

10 घंटे चला सर्चिंग अभियान

लगभग 10 घंटे चली सर्चिंग के बाद मृत अवस्था में चिराग को निकाला गया। नदी से शव निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कटनी शहर में गिरते जल स्तर और बढ़ती पानी की समस्या के मद्देनजर नगर निगम प्रसाशन ने शहर की जीवनदायनी कहे जाने वाली कटनी नदी का सफाई अभियान चालू करवाया था। लेकिन किसे पता था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News