बाइक से टक्कर के बाद डंपर की चपेट में आया युवक, हुई मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Saturday, Jun 21, 2025-04:28 PM (IST)

पांढुर्णा। (पंकज मदान ): मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौसर तहसील में रेमंड चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह घटना शुक्रवार की है। जहां दो बाइक की पहले आमने - सामने भिड़ंत हुई। उसके बाद दोनों बाइक सवार अलग - अलग सड़क पर गिरे और वैसे ही पीछे से आ रहे एक डंपर ने युवक को कुचल दिया। यह घटना इतनी जबरदस्त थी कि युवक के दोनों पैर से डंपर गुजरने से युवक की घटनास्थल पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई।

मृतक युवक का नाम अर्जुन पिता शेषराव ठाकरे है। उम्र 50 साल है। मृतक ग्राम बोरगांव का निवासी है। हालांकि इस घटना में दूसरा बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हुआ है। उसे भी काफी गंभीर चोट आई है। जिसे सौसर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

PunjabKesariथाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि मृतक के सिर ,कमर ओर दोनों पैर कुचल गए थे। हालांकि घायल अर्जुन को सौसर सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां से उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद नागपुर रेफर किया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News