ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच युवक को मारी गोली, हुई मौत ,फैली सनसनी..

Friday, Jun 21, 2024-05:06 PM (IST)

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ में हुई है। किन कारण के चलते युवक की हत्या की गई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पान पत्ते की गोठ में शुक्रवार को भानु छारी की गोली मारकर हत्या की गई है। 

PunjabKesari
मृतक युवक के परिवार वाले एक साल पहले पान पत्ते की गोठ से अपना मकान बेचने के बाद गुड़ा में रह रहे हैं। लेकिन मृतक युवक यहां पर आता जाता रहता था। रोज की तरह वह पान पत्ते की गोठ में आया था। जहां शासकीय स्कूल के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था तभी अज्ञात बदमाश आए और युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक जमीन पर जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अज्ञात बदमाश उसे गोली मार कर फरार हो गए। 

PunjabKesari
घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सबूत नहीं लगा। वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास और बदमाशों के भागने के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News