पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत, परिजनों ने कार्यशैली पर उठाएं सवाल

9/3/2022 1:54:58 PM

इंदौर (गौरव कंछल): पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण हिरासत के दौरान अर्जुन की मौत हुई है। 

पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत 

मानपुर पुलिस की ओर से खुलासा करते हुए बताया था कि पुलिस ने गुरुवार देर रात लेबर रोड पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं दो आरोपी फरार है। फरार आरोपी अर्जुन को कल शाम पुलिस ने पकड़ा है। वहीं आज सुबह अर्जुन की मौत की खबर सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मारपीट से अर्जुन की मौत हुई है। वहीं परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस जब अर्जुन को पकड़कर उनके घर लेकर आई थी। तब परिजनों के साथ भी मारपीट की गई थी। अर्जुन की मौत की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में परिजन मानपुर थाने पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

5 पुलिसकर्मी निलंबित

अर्जुन के अचानक मौत के बाद भारी पुलिस बल मानपुर थाने पर तैनात किया गया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मामले में जांच की जा रही है। एसपी भगत सिंह बिर्दे के मुताबिक आरोपी के देर रात गिरफ्तार किया था। जिसे सुबह रिकवरी के लिए पुलिस द्वारा ले जाया जा रहा था। तभी आरोपी की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच अस्पताल भेजा गया है। एसपी भगत सिंह बिर्दे ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या था मामला 

इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। जिनके पास से धारदार हथियार बरामद हुए थे। लेकिन पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ा था। जिसमें से एक आरोपी अर्जुन की मौत हो गई।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh