जमीनी विवाद में चली गोलियां, छत से फायरिंग करने पर महिला की पीठ पर लगी गोली

4/30/2022 2:22:10 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के मोहना थाना इलाके में रेहट चराई गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। जिसमें बाप और बेटे छत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। इस फायरिंग में घर पर बैठी महिला की पीठ में गोली जा लगी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल मामला मोहना थाना इलाके के रेहट चराई गांव का है। यहां बघेल परिवार में पुराना जमीनी विवाद चल रहा है।

जमीन खोदने के लिए हुआ विवाद 

बताया जा रहा है छत्रपाल बघेल अपनी जमीन की नींव खोद रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला उसके ताऊ हाकिम बघेल, वकील अपने बेटे के साथ उसे रोकने पहुंचा। जब छत्रपाल बघेल नहीं माना तो ताऊ हाकिम बघेल अपनी बेटे को लेकर छत पर पहुंच गया और छत से दोनों बाप बेटे ने जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग में छत्रपाल बघेल की पत्नी मीना की पीठ में गोली जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़ित ने अपहरण का लगाया आरोप 

वहीं छत्रपाल ने आरोप लगाया है कि उसका ताऊ और उसके बेटे ने उसके छोटे भाई कपिल बघेल का अपहरण कर जंगल की तरफ भाग गए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News