सिर्फ 23 दिन और: चुनाव के लिए शिवराज सहित अन्य पार्टी नेताओं ने किया नामांकन

11/5/2018 6:18:59 PM

भोपाल: विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ 23 दिन शेष हैं। 15 साल से प्रदेश में शासित भारतीय जनता पार्टी 2013 के मुकाबले इस बार कमजोर नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस इस बार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। 2018 विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, और दोनो ही पार्टियों के कुछ नेताओं में टिकट कटने को लेकर रोष भी है।

शिवराज जहां विकास का दावा कर के चुनाव जीतना चाहते हैं वहीं कांग्रेस लगातार इनके शासन में हुए भ्रष्टाचारों को उजागर कर जनता का मन जीतना चाहती है, इसीलिए कांग्रेस के बड़े नेता सिंधिया और कमलनाथ लगातार शिवराज पर हमला भी बोल रहे हैं। विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ 23 दिन बाकि हैं, देखने वाली बात ये होगी की कौन सी पार्टी जनता को अपने खेमे मे कर पाती है।

कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची आने के बाद दोनों दलों के कुछ नेताओं ने अपना नामांकन फॉर्म भी भर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी से विधानसभा चुनाव के लिए फॉर्म भरा है।
इन नेताओं ने किया नामांकन...

  • बुधनी से शिवराज सिंह (बीजेपी)
  • सिवनी से विधायक दिनेश राय मुनमुन(बीजेपी) 
  • केवलारी- राकेश पाल सिंह (बीजेपी)
  • विजयराघव गढ़ से संजय सत्येंद्र पाठक(बीजेपी)
  • उदयपुरा (रायसेन) से रामकिशन पटेल (बीजेपी)
  • सिरोंज (विदिशा) से उमाकांत शर्मा (बीजेपी)
  • सिंगरौली से राम लल्लू वैश्य (बीजेपी)
  • देवसर से सुभाष वर्मा (बीजेपी) 
  • चितरंगी से अमर सिंह (बीजेपी)
  • भोजपुर से जोधा सिंह अटवाल (बीजेपी)
  • सांची से मुदित सेजवार(बीजेपी)
  • महू से अंतरसिंह दरबार (कांग्रेस)
  • विजयराघव गढ़ से  पद्मा शुक्ला (कांग्रेस)
  • सांची से प्रभुराम चौधरी (कांग्रेस)
  • सिलवानी से देवेन्द्र सिंह (कांग्रेस)
  • उदयपुरा (रायसेन) से देवेन्द्र सिंह (कांग्रेस)
  • मैहर से रामनिवास उरमलिया (सपा)
  • भोजपुर से विपिन भार्गव (निर्दलीय)
     

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar