सतपुड़ा डेम के 7 गेट खोलने से तवा नदी का जलस्तर बढ़ा, घोड़ाडोंगरी के कई गांवों में बाढ़ का खतरा

8/16/2022 2:11:52 PM

बैतूल(विनोद): लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को घोड़ाडोंगरी तहसील की सारणी के सतपुड़ा डेम के 7 गेट खोले गए। डेम का जलस्तर को देखते हुए 7 गेट 3-3 फीट तक खोलकर पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। डेम से नदी में पानी छोड़ने से तवा नदी भी उफान पर आ गई है। जिससे सिवानपाट गांव में रपटे के ऊपर से बाढ़ का पानी जा रहा है।


इसके चलते घोड़ाडोंगरी- चोपना मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से करीब 40 गांव का घोड़ाडोंगरी तहसील से  संपर्क टूट गया है। क्षेत्र में बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
 

 

meena

This news is Content Writer meena