कांग्रेस में फिर सामने आई अंतर्कलह, 11 विधायकों ने किया हंगामा

12/15/2018 6:59:34 PM

भोपाल: प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर मचा घमासान भले ही कमलनाथ के सीएम नियुक्त होने के बाद थम गया हो लेकिन अब सिंधिया समर्थक 11 विधायकों ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वे सिंधिया को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से से नाराज थे और नारे भी लगा रहे थे कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया को अब मध्यप्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहिए। 

 

सूत्रों के अनुसार विधायकों द्वारा यह धमकी भी दी गई है कि यदि सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो सभी 11 विधायक सरकार के खिलाफ वोट देंगे। इस हंगामे के बाद कांग्रेस खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। सभी विधायक दिल्ली में राहुल गांधी के बंगले के सामने विरोध कर रहे हैं। हंगामा करने वालों में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के विधायक भी शामिल हैं। इनमें ग्वालियर पूर्व से विधायक मुन्नालाल गोयल, ग्वालियर शहर से प्रद्युम्न सिंह और डबरा से इमरती देवी भी मौजूद थीं। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar