सराहनीय काम: पहले ही दान कर दिया था शरीर, अब हो गई मौत, जबलपुर मेडिकल लाया गया शव

11/14/2021 1:32:09 PM

मंडला (अरविंद सोनी): अंगदान कर आप किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं! आप किसी क़ी जिंदगी बचा सकते हैं! आप किसी क़ो दुनिया दिखा सकते हैं! कहा जाता हैं अंग दान महादान कहलाता है। ऐसा ही कर दिखाया हैं एक दंपति ने... जी हां मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पति और पत्नी दोनो नें ही अंग दान किया था और आज पति क़ी मौत हो गई। जिनकी शव को मेडिकल जबलपुर ले जाया गया।

मंडला जिले के बहमनी इलाके के रहने वाले पेशे से विकास खंड अधिकारी रहे अम्मा लाल बैरागी और उनकी पत्नी राधा देवी ने फरवरी 2016 मे मन बना लिया था, की वे देह दान करेंगे। उन्होंने बाकायदा मेडिकल मे जाकर देह दान क़ी प्रक्रिया क़ी। उनका मानना था क़ी यह शरीर किसी जरूरत मंद के काम आ सके। अम्मा लाल की दिन चर्या में सुबह के वक्त योगा करना भी था। आज सुबह जब वे योगा करके टहल रहे थे। तभी वे बेहोश हुए और इस दुनिया से चल बसे। घर के लोगों द्वारा अस्पताल प्रबंधन की टीम क़ो सूचना दी गई। प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और पति अम्मा लाल को अंग दान के लिऐ मेडिकल ले जाया गया।



लाखों लोगों में ही ऐसे लोग़ होते हैं जो देह दान करने क़ा निर्णय लेते हैं। पति पत्नी क़ा देह दान करने क़ा फैसला बहुत ही सराहनीय कार्य है। इससे लोगों क़ो सबक लेना चाहिए। बहरहाल इस दुनिया से पति के गुजर जाने से पत्नी सदमे मे हैं और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari