Punjab Kesari MP ads

Bhopal में रामेश्वर शर्मा को ओवैसी का खुला चैलैंज- ‘माई के लाल हो तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करो’

Wednesday, Sep 16, 2026-12:07 AM (IST)

भोपाल (इजहार खान): Bhopal में रामेश्वर शर्मा को असदुद्दीन ओवैसी का खुला चैलैंज दिया है।  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

रामेश्वर शर्मा को लेकर बिगड़े असदुद्दीन ओवैसी के बोल

ओवैसी ने मंच से रामेश्वर शर्मा पर बरसते हुए कहा कि आप करोंद स्क्वायर से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात करते हो। रामेश्वर शर्मा अगर तुम माई के लाल हो तो बताओ कब लांच करोगे। में अकेला काजी कैंप पर ठहरता हूं।  ओवैसी ने कहा कि  आपके अंदर दम है तो गिराकर बताओ। इसके बाद ओवेसी ने रामेश्वर शर्मा के लिए आपतिजनक शब्द का प्रयोग किया और मंच से ललकारा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News