रानी दुर्गावती महिला अस्पताल में ऑक्सीजन अटैक, 30 से ज्यादा नवजात बच्चों की जान पर बनी

4/20/2022 4:47:06 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर के रानी दुर्गावती महिला चिकित्सालय में 30 से ज्यादा नवजात बच्चों पर अज्ञात व्यक्ति ने ऑक्सीजन अटैक कर दिया। उसने ऑक्सीजन वाल्व से छेड़छाड़ की इससे 30 से ज्यादा नवजात बच्चों की जान संकट में आ गई। इस वारदात के बाद रानी दुर्गावती महिला चिकित्सालय में सनसनी फैल गई।

घटना थाना सिविल लाइन स्थित रानीदुर्गावती महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में देर रात की बताई जा रही है। जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों व नवजात बच्चों के परिजनों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने अब तक थाने में मामला दर्ज नहीं करवाया है। अस्पताल में ही बनी जांच कमेटी घटना की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News