समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू: सलोनी केंद्र में सांसद संतोष पांडे ने किया विधिवत शुभारंभ
Saturday, Nov 15, 2025-05:12 PM (IST)
दुर्ग (हेमंत पाल) : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में खैरागढ़ जिले के सलोनी धान खरीदी केंद्र में आज एक गरिमामय कार्यक्रम के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कर खरीदी सीजन का उद्घाटन किया।

किसानों का फूलमाला से स्वागत, तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
सांसद पांडे का किसानों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलमाला पहनाकर और तिलक लगाकर किसानों ने उनका अभिनंदन किया। सांसद ने भी किसानों को खरीदी सीजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं, व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। सब जल्द ही ठीक हो जाएगा।

प्रबंधन कर्मचारी हड़ताल पर वैकल्पिक व्यवस्था से काम जारी
सलोनी केंद्र में इस सीजन की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ हुई। प्रबंधक समेत कई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से प्रारंभिक दिक्कतें सामने आईं। हालांकि, प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए तौल-तुलाई और पंजीयन प्रक्रिया को सामान्य रूप से जारी रखा है ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सांसद के साथ कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं विक्रांत सिंह जिला उपाध्यक्ष, कोमल जघेल पूर्व विधायक, भगवत शरण सांसद प्रतिनिधि भाजपा मंडल के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

