Video: दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी कार, 3 की मौत 2 घायल

1/10/2019 1:19:04 PM

आगर-मालवा: जिले के बड़ौद के पास जावरा-आगर स्टेट हाईवे पर बिजली ऑफिस के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद यहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कार में पांचों लोग बुरी तरह से फंसे हुए थे। पुलिस ने जैसे-तैसे गेट तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया है। 




जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 1 बजे के बडौद आगर रोड पर बिजली ऑफिस के पास एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। पुलिया की ऊंचाई ज्यादा होने के कराण कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में उज्जैन से वापस लौट रहे दीपक जायसवाल, दिलीप परमार निवासी बडौद एवं ईश्वर सोंधिया की घटना स्थल पर ही मौत हुई एवं राजू सिंह व विजय जायसवाल गंभीर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को बड़ौद अस्पताल भिजवाया गया है और घायलों को उज्जैन रेफर कर दिया गया है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar