दर्दनाक हादसा: सेना की रेंज में फटा मोर्टार, 2 जवानों की मौत, कई घायल

4/4/2019 5:55:45 PM

महू: इंदौर से सटे महू में गुरूवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेरछा हेमा रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फट गया, जिससे दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी और करीब एक दर्जन घायल हो गए। घटना के बाद रेंज में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।


 

इस वजह से हुआ हादसा 
मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार दोपहर में महू के बेरछा फायरिंग रेंज में युद्ध कौशल अभ्यास और प्रशिक्षण चल रहा था, तभी अचानक मोर्टार फट गया। विस्‍फोट इतना तेज था कि मौके पर आग भी लग गई। घास वाला क्षेत्र होने से आग ने भयंकर रूप ले लिया। वहीं दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, उन्हें दिल्ली रैफर किया गया है। फिलहाल अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है

 

 

 

 

suman

This news is suman