DAVV के लिए पंचायत और निकाय चुनाव बने सिरदर्दी ! 70% कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से डेढ़ लाख छात्रों का भविष्य दांव पर

5/31/2022 2:11:42 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): नगरी निकाय के चुनाव के बिगुल के बजते ही होने वाले चुनाव में शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगने का काम भी शुरू हो गया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से भी 70% कर्मचारियों की ड्यूटी होने वाले चुनाव में लगाई गई है। अकेले परीक्षा विभाग से इतनी बड़ी संख्या में ड्यूटी लगना परेशानी का सबब नजर आने लगा है। चुनाव की शुरआत होते ही कर्मचारियों की ज़रूरत चुनाव करवाने में जिला प्रशासन और चुनाव के ज़िम्मेदारों को होती है और इसे पूरा करने के लिए सरकारी कार्यलय में काम करने वालों को खास इस काम में लगाया जाता है और इन्हीं आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के कई विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी लगाया जाता है।
PunjabKesari

संस्थान में यूं तो सभी विभाग महत्वपूर्ण है लेकिन सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण विभाग परीक्षा विभाग होता है और इसी विभाग से 70 प्रतिशत कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए है। अब जब इतनी मात्रा में कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए तो परेशानी शुरू हुईं और आगामी तीन महीनों में कई विषयों की परीक्षाएं होनी है जिसमें करीब डेढ लाख छात्र शामिल होंगे। उनकी परीक्षा कराने में अहम भूमिका कर्मचारियों की होती है जिसकी तैयारी लगभग शुरू हो चुकी है और कर्मचारियों की कमी साफ नजर आने लगी है। परीक्षा विभाग के प्रमुख डॉक्टर अशेष तिवारी ने कर्मचारियों की ओर से होने वाली परीक्षा को लेकर अपनी परेशानी बताते हुए प्रशासन के साथ साथ विश्व विद्यालय की कुलपति को भी इससे अवगत कराते हुए मीडिया के माध्यम से कुछ कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से आज़ाद करने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News