जात-पात नहीं मानता...कहकर पंडित ने 8 साल किराए के मकान में युवती से मिटाई हवस, फिर धमकी देकर शादी से मुकरा

Friday, Feb 20, 2026-07:04 PM (IST)

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दुर्गा मंदिर के पुजारी पर शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक एक युवती का शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। युवती की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

आठ साल तक शोषण का आरोप

आरोपी ने युवती को अलग-अलग स्थानों पर किराये के मकान में रखा और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुजारी ने विवाह का आश्वासन देकर युवती को अलग-अलग स्थानों पर किराये के मकान में रखा और उससे संबंध बनाए और लंबे समय तक उसे भरोसे में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर मुकर गया। इसके बाद युवती ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आशीष राज तिवारी उर्फ छोटू के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता से प्रेम संबंध बनाकर उसे शादी का भरोसा दिलाया था। इसके बाद उसने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को विश्वास में लिया और कहा कि वह जात-पात में विश्वास नहीं करता और उसे कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद वह पीड़िता को अलग-अलग शहरों में किराए के मकान में लेकर रहा और शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला थाना पुलिस की कार्रवाई

इधर एक-दो साल बीत और तो महिला उसपर शादी का दबाव बनाने लगी। पंडित ने जैसे कैसे उसे मनाता रहा और लगातार शादी का लारे लगाता रहा। लेकिन 8 साल रिलेशन में रखने के बाद आखिर में उसने अपनी जाति का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने कहीं शिकायत की, तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे पीड़िता लंबे समय तक मानसिक और सामाजिक दबाव के कारण चुप रही, लेकिन अपने साथ हुए इस अन्याय को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और आखिरकार उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की विवेचना जारी है। आरोपी की तलाश और साक्ष्यों के संकलन की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News