छतरपुर के नदियाबेहर में पागल कुत्ते की दहशत, अब तक 4 लोगों को काटा, सोई हुई महिला पर भी किया हमला

9/16/2022 7:21:08 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्र नगर चौकी के नदियाबेहर में एक कुत्ते का आतंक लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कुत्ते ने एक दो नहीं बल्कि 4 ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है। यह खूंखार कुत्ता आते जाते यहां तक कि सोए लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। जिला अस्पताल में कुत्ते का शिकार हुए सभी घायल अवस्था में अपना उपचार कराने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य नाबालिग लड़के को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है जो अपना उपचार कराने पन्ना गया है, इस खूंखार कुत्ते को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, उनका कहना था कि यह कुत्ता गांव के ही एक यादव का है जिसे अब बंधक बना लिया गया है।



छतरपुर जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने का शिकार हुए तीन लोग उपचार कराने पहुंचे गांव में कुत्ते ने पंचम सिंह गौड़ उम्र 70 वर्ष, बारीबहु उम्र 60 वर्ष, अभिलाषा ठाकुर उम्र 30 वर्ष, को अपना शिकार बनाया है, तो वहीं एक अन्य नाबालिग पुष्पेंद्र सिंह उम्र 17 वर्ष को भी कुत्ते ने काटा है। घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग पंचम सिंह ने बताया कि वह शौच क्रिया के लिए गया था और वापस लौटते वक्त कुत्ते ने पीछे से हमला कर उसे गिरा दिया और उसके बाद उसके दोनों हाथ और पैर में कई जगह काट लिया है। तो वहीं उन्होंने बताया कि गांव के एक अन्य युवक पुष्पेंद्र सिंह को भी कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया है जो अपना इलाज कराने पन्ना गया हुआ है।



60 वर्षीय बारीबहू ने बताया कि वह चारपाई पर सो रही थी और तभी कुत्ते ने सोते वक्त ही पैर में काट लिया, कुत्ते के काटने का शिकार हुई। 30 वर्षीय महिला अभिलाषा ने बताया कि वह पानी भरने के लिए गई थी तभी कुत्ते ने उसे कांटा है। फिलहाल कुत्ते का शिकार हुए तीन घायलों का छतरपुर जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। वहीं एक युवक पन्ना में अपना उपचार कराने गया है। अचानक चंद्र नगर के नदी बेहर गांव में चार लोगों पर कुत्ते के हमला करने के बाद गांव में इस कुत्ते को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।



माना जा रहा है कि कुत्ता पागल हो चुका है और वह भौंकता भी नहीं है। चुपके से आकर बस हमला कर देता है। वहीं कुत्ता मालिक महिला सरमन यादव ने घायलों का इलाज कराने की बात कही है और कहा है कि हमारा आपसी गांव का मामला है। हम लोग आपस में निपटा लेंगे तो वहीं काटने वाले को मालिक द्वारा बंधक बना लिया गया है किसे घायलों के ठीक जो जाने के बाद मार देने की बात कही है।

meena

This news is Content Writer meena