CG में होगा धर्मसंसद, देशभर से इकठ्ठा होंगे जाने माने संत, ऋषी-कृषि संस्कृति को देंगे बढ़ावा!

12/5/2021 5:59:20 PM

रायपुर (शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार धर्मसंसद का आयोजन होने जा रहा है। 25 और 26 दिसंबर को भारत के सभी जाने माने संत-महात्मा रायपुर में इकट्ठा होंगे। यह आयोजन सन 1974 के बाद श्री नीलकंठ सेवा संस्थान के तत्वाधान में हो रहा है।

धर्मसंसद 2021 छत्तीसगढ़ में आयोजन के मुख्य संरक्षक महंत राम सुंदर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धर्म संसद 2021 छ.ग. करवाने का उद्देश्य अलग-अलग संगठनों में बिखरे हुऐ हिन्दुओं को एक मंच में लाने एवं सनातन धर्म के लिए हिन्दुओं को जागरूक करने हेतु धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी संत महात्माओं को एकमंच में एकत्रित कर संत महात्माओं द्वारा हिन्दू समाज के लोगों को अपने समाज अपने सनामन धर्म के प्रति कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया जायेगा।

नीलकंठ सेवा संस्थान के संस्थापक पं.नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि अब समय आ गया है की भारत देश के समस्त सनातनीयों को एकत्रित किया जायेगा और देश हित के लिए कार्य करने का संतों द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा। जिसमे संत महात्माओं को सनातन धर्म के लिए आगे कर सनातन धर्म के विस्तार एवं रक्षा हेतु कार्य किया जायेगा।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari