Punjab Kesari MP ads

दुष्कर्म के आरोप में फंसे बीजेपी नेता को पार्टी ने किया निष्कासित

Wednesday, Aug 14, 2019-11:54 AM (IST)

जबलपुर: दुष्कर्म के आरोप में फंसे एबीबीपी के पूर्व संगठन मंत्री उपेंद्र धाकड़ को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उपेंद्र धाकड़ पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विदिशा जिले के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र धाकड़ ने बीते दिनों गुपचुप तरीके से थाने में सरेंडर किया था जिसके बाद न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजने के बाद पार्टी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि एक योग महिला ने उपेंद्र धाकड़ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही उपेंद्र धाकड़ करीब दो महीनों से फरारा चल रहा था। वहीं जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने आरोपी उपेंद्र धाकड़ पर 10,000 रुपए का इनाम भी रखा था। मंगलवार को गुपचुप तरीके से उपेंद्र धाकड़ ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी उपेंद्र के इस मामले को गंभीर मानते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News