महार रेजिमेंट केंद्र में पासिंग आउट परेड का आयोजन, कड़े प्रशिक्षण के बाद भारतीय सेना को मिले 142 नए सैनिक

2/2/2021 5:55:15 PM

सागर (देंवेद्र कश्यप): महार रेजिमेंट केंद्र  में मंगलवार को 142 नए सैनिकों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 94 नव सैनिकों ने तिरंगे के समक्ष राष्ट्र सेवा की शपथ ली।

परेड का आयोजन रेजिमेंट के अनुसुइया प्रसाद परेड ग्राउंड में किया गया। 34 सप्ताह के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। नव सैनिकों की भव्य परेड के बाद महार रेजिमेंट का आदर्श वाक्य ‘यश सिद्धि’ गुंजायमान हो उठा।

पासिंग आउट परेड के तौर पर कर्नल प्रदीप चौबे डिप्टी कमांडेंट महार रेजिमेंट ने शिरकत की। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले नवसैनिकों को विशिष्ठता मैडल प्रदान किये गए। 

पासिंग आउट परेड के बाद परेड के संबोधन में मुख्य अतिथि ने रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास और उन वीर सैनिकों की शहादत का उल्लेख किया, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।  

नवसैनिकों को वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के प्रति आगाह करते हुए निस्वार्थ भाव से सतर्कता पूर्वक सैन्य कर्तव्य पालन हेतु प्रेरित किया।

shahil sharma

This news is shahil sharma